Breaking News

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2020 - Tarun Blogs

Pmkvy : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2020




Pmkvy क्या है ?  इस  योजना की जरूरत क्यों पड़ी ? Pmvy के लाभ क्या क्या है ?  इस योजना  का उद्देश्य क्या है ? इस योजना को अप्लाई कैसे करे ? ये सब जानेंगे हम आज के इस ब्लॉग में

प्रधानमंत्री कौशल  योजना क्या है –  इस  योजना की शुरुआत श्री नरिन्द्र मोदी जी ने 15 जुलाई 2015 को की थी । इस योजना के तहत लोगो को जो की कम पढ़े लिखे है उनको हुनरमंद बनाना है ताकि वो अपनी रोज़ी रोटी आसानी से कमा सके । इस योजना में पहले साल 24 लाख युवाओ को ट्रेनिंग दी जायेगी , और 2022 तक 40.22 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण करना इस योजना का उद्देश्य है । इस योजना में सिलाई , कढ़ाई , वेल्डिंग , ब्यूटी पार्लर , बुनाई , कंप्यूटर , प्लम्बर , बिजली , मोबाइल रिपेयरिंग आदि ओर भी बहुत से कोर्स इस योजना में शामिल है । “कौशल भारत कुशल भारत ” इस योजना की टैग लाइन है । इस योजना से युवा एक हुनर ले कर खुद भी काम कर सकेंगे और दूसरों को भी रोज़गार देगे ।

प्रधान मंत्री कौशल योजना की जरूरत क्यों पड़ी –
इस योजना की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि जैसे जैसे देश् में आबादी बढ़ रही है बेरोजगारी भी बढ़ रही है । भारत में 3.5% लोग ही हुनरमंद है इसलिए लोगो को हुनर देने के लिए इस योजना की जरूरत पड़ी । लोगो के स्किल को बढ़ाने के लिए इस योजना की जरूरत पड़ी ।


इस  योजना का उद्देश्य क्या है – 
1 . इस योजना में 24 लाख लोगो को प्रशिक्षण के दायरे में लाया जाएगा ताकि वो मुफ्त में हुनर ले ।

  1. हर राज्य में स्किल यूनिवर्सिटी खोली जायेगी लेकिन अब तो छोटे छोटे गावो में भी स्किल यूनिवर्सिटी खोली जा रही है ।
  2. युवाओं को उनकी पसंद के हिसाब से ट्रेनिंग दी जायेगी ।
  3. वैसे तो सब तरह की ट्रेनिंग यहा दी जाती है परंतु कंप्यूटर शिक्षा देना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है ।
  4. युवाओं के स्किल को बढ़ा कर रोजगार के अवसर प्रदान कराये जाते है ।

 योजना के लाभ – इस योजना के बहुत से लाभ है जैसे –

लोन की सुविधा – यदि आप प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का कोर्स पूरा करते है तो आपको 5000 से 1.5 लाख तक के लोन की सुविधा भी सरकार युवाओं को देती है ।

ट्रेनिंग – इस योजना में युवा अपनी मर्जी से मुफ्त में कोई भी कोर्स ले सकता है । ट्रेनिंग के बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा । यह सर्टिफिकेट से आप किसी भी प्राइवेट , सरकारी या विदेशी संस्था में भी इस्तेमाल कर के आप रोज़गार ले सकते है । इसके अलावा सर्टिफिकेट के साथ साथ 8000 रुपए भी प्रोत्साहन के लिए दिए जाएंगे ।

बेरोज़गारी – इस योजना का लाभ उठा कर युवा खुद भी रोज़गार पा लेंगे और यदि वो अपना काम शुरू करेंगे तो वो दुसरो को भी रोज़गार देंगे जिससे बेरोज़गारी भी कम होगी ।

प्रधान मंत्री कौशल योजना को कौन कौन ले सकता है – इस योजना को भारत का नागरिक जो कम पढ़ा लिखा हो जिसने 10 और 12 क्लास की हो या बीच में ही छोड़ी हो , वो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का फायदा ले सकता है ।

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना अप्लाई कैसे करे – आप सबसे पहले इस लिंक http://pmkvyofficial.org/Training-Centre.aspx पर क्लिक कर के ये पता कर सकते है कि आपके शहर में ये सेंटर कहा खुले हुए है । और दूसरी तरफ आप प्रधान मंत्री योजना को अप्लाई करने के लिए  http://www.pmkvyofficial.org/ क्लिक करे और आप फॉर्म को भर दे । यहाँ आपको रोज़गार और कोर्स सब का पता चल जायेगा । आप अपने नजदीकी सेंटर जा कर वोटर कार्ड , आधार कार्ड , पासपोस्ट फोटो , बैंक अकाउंट आदि दस्तावेज जमा कराने होंगे । इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 8800055555 है ।

यदि आप इस योजना या किसी और इन्वेस्टमेंट के बारे में पूछना चाहते है तो आप हमें कमेंट कर सकते है या ईमेल भी कर सकते है wadhwatarun321@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं