असली सम्पति और नकली सम्पति क्या है
क्या आपने कभी सोचा है कि अमीर आदमी क्यो ओर अमीर हो रहा है , और गरीब आदमी क्यों ओर गरीब हो रहा है। तो आइए जानते है इसके बारे में। इसका उत्तर है असली सम्पति यानि एसेट्स । अमीर लोग असली सम्पति खरीदते है । गरीब लोग गरीब इसलिए है क्योंकि वो नकली सम्पति यानि दायित्व (liabilities) ज्यादा खरीदते है ।
अब सवाल ये आता है कि ये असली सम्पति और नकली सम्पति क्या है? असली सम्पति यानि एसेट्स वो होते है जिनकी वजह से जेब में पैसा आये । नकली सम्पति यानि दायत्व (liabilities) वो होता है जिनकी वजह से जेब से पैसा जाये।
हम कई बार सोचते है कि अगर हमारी इनकम/ सैलरी बढ़ जाये तो हम फिनांशलली फ्री हो जाएंगे। परंतु ऐसा कभी नहीं होता । इसके विपरीत जब हमारी कमाई / इनकम / सैलरी बढ़ जाती तो हम पैसो को मैनेज नहीं कर पाते । इसलिए ज्यादातर लोग कर्ज़े में भी आ जाते है ।
गरीब लोग नकली सम्पति यानि (liabilities) खरीदते है जैसे कि मोबाइल , टीवी , फ्रीज , ऐ .सी, बड़ा घर , कार ये सब ज्यादा खरीदते है । उनको ये भ्रम होता है कि ये सब हमारे अससेट्स है, परंतु असल में ये नकली सम्पति यानि (liabilities) है । मैंने आपको पहले ये बता दिया है कि अससेट्स का अर्थ है जिसकी वजह से जेब से पैसा जाये। अब आप खुद सोचेये क्या इनकी वजह से आपकी जेब में पैसा आ रहा है नहीं! इनकी वजह से आपकी जेब से पैसा जा रहा है सर्विस और बिल द्वारा।
अमीर लोग अससेट्स यानि असली सम्पति ज्यादा खरीदते है , क्योंकि उनको पता है भविष्य में वही उन्हें पैसा बना के देंगी । अमीर लोग पैसो के अलग अलग सोर्स बनाते है। वे एक ही इनकम पर डिपेंड नहीं रहते। गरीब लोगो के पास पैसो के ज्यादा सोर्स नहीं होते।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें