Breaking News

Public Provident Fund | Investment Ideas for Beginners

What is PPF (PPF क्या है )

Ppf क्या है ? Ppf का अकाउंट कैसे खोलना है ? Ppf के फायदे क्या है ? Ppf कितने समय अवधि का होता है ? Ppf में रिस्क और टैक्स कितना होता है ? ये सब बातें हम जानेंगे आज इस ब्लॉग में तो अन्त तक बने रहना



Ppf क्या है
Ppf public provident fund है जो सरकार की ही एक स्कीम है। इस फण्ड में टैक्स में भी फायदा मिलता है

Return –
इस फण्ड में 7.5 से 9% तक return देखने को मिलता है ,क्योंकि return कम ज्यादा होता रहता है आज 2020 की बात करे हम तो return 8% है जो की फिक्स्ड डिपोसिटेड से ज्यादा है

Risk –
इस फण्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फण्ड में कोई भी रिस्क नहीं है जो लोग जोखिम ज्यादा नहीं ले सकते अपने पैसे से वो इस फण्ड में निवेश कर सकते है , या जो टैक्स देते है जॉब वाले या जिनकी आय 5 लाख से ऊपर है उनको तो इस फण्ड का पूरा फायदा लेना चाहिए।

Tax free –
Ppf tax free है इस पर हमें maturity के बाद जो ब्याज मिलता है , उस पर हमें कोई tax नहीं देना पड़ता इसलिए ये स्कीम टैक्स देने वालों के लिए बहुत अच्छी है। आप पूरे साल में 500 से 1.5 लाख तक ही जमा करा सकते है आपको section under 80c के तहत आपको टैक्स में rebate मिलेगी।

Transfer –
एक आदमी एक ही अकाउंट खोल सकता है ,आप अपने फण्ड को एक बैंक से दूसरे बैंक या post office में transfer जरूर कर सकते है

Eligibility-
Ppf में आप एक से ज्यादा अकॉउंट नहीं खोल सकते आप अपने बच्चे के नाम से अकाउंट खोल सकते है, परन्तु उसकी शर्त यह है कि बच्चे के माता पिता उस अकाउंट को ऑपरेट करेंगे।

अकाउंट कहा ओपन कर सकते है आप सरकारी बैंक जैसे पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्राइवेट बैंक जैसे एक्सिस बैंक , hdfc बैंक , icici बैंक या post office में आप अपना अकाउंट ओपन कर सकते है

पैसे जमा कैसे करने है
आप ppf फण्ड में 500 से 1.5 लाख तक ही जमा करा सकते है, और आप ये पैसे हर महीने , 3 महीने , 6 महीने या एक साथ भी पैसे जमा करा सकते है आप 12 किश्तो से ऊपर नही बना सकते। आप कैश , नेट बैंकिंग , या चेक़ के द्वारा पैसे जमा करा सकते है।

अकाउंट कैसे खोले
1.) आप सरकारी या प्राइवेट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जा कर आप ppf के अकाउंट को खोल सकते है। जिसके लिए आपको ppf का एक फॉर्म, 2 फोटो , पैन कार्ड , आधार कार्ड की जरूरत होगी
2.)
आप ऑनलाइन भी अकाउंट खोल सकते है , आप जिस बैंक की नेट बैंकिंग प्रयोग करते है , वहाँ ppf की ऑप्शन होती है , वहाँ से आप अपना अकाउंट खोल सकते है।

Maturity period –
Ppf का maturity period 15 साल का होता है , ये आपकी long term की investment है।। ppf में ब्याज .डी से ज्यादा मिलता है। ppf में आपको compound interest से पैसे मिलेंगे जिससे आपकी निवेश राशि 15 साल में बहुत बड़ी हो जायेगी ppf का Interest rate केंद्र सरकार तय करती है

Pre -mature withdrawn –
Ppf की समय अवधि 15 साल की होती है मान लीजिए आपको पहले ही पैसो की जरूरत पड़ गयी तो इस स्तिथि में आपके पास दो ऑप्शन है
1.)
अगर आपको 3 साल से 5 साल तक में पैसो की जरूरत पड़ी तो आपको 2% ज्यादा ब्याज दे कर आपको लोन मिल जायेगा, और जो अपने लोन लिया होगा उसे 36 महीने में वापस करना होगा नहीं तो 36 महीने बाद जितनी देरी होगी उतना जुर्माना देना पड़ेगा
2 .)
यदि आपको 6 साल के बाद जरूरत पड़ती है तो आपको partial withdrawn की सुविधा मिल जायेगी

Premature closure –
अकाउंट समय से पहले बंद दो ही कारणों से हो सकता है
1.)
जिसके नाम पर अकाउंट है या घर का सदस्य जो account holder पर डिपेंड हो उनको काफी सीरियस बीमारी हो उस केस में आपका अकाउंट समय से पहले बंद हो जाता है
2.)
यदि account holder को higher education के लिए उसको पैसे चाहिए तो उस केस में आप समय से पहले अकाउंट बंद कर सकते है। यदि समय से पहले आप अकाउंट बंद करते है तो आपको 1% का जुर्माना देना पड़ता है अगर आपको 8 % ब्याज मिल रही है तो वो 8%-1% = 7% ही मिलेगी

click here  https://amzn.to/2DO2Ypr

Calculation –
अब हम एक उदाहरण से समझते है कि आप अगर हर महीने 10,000 रुपया जमा कराते है 15 साल तक तो आपको 15 साल तक आपको 35 लाख मिलेगा।

Ppf आपके long term goal के लिए सबसे अच्छी ऑप्शन है , अगर आप ध्यान से सोचे तो जो लोग टैक्स देते है , उनको 8 % से भी ज्यादा return देता है क्योंकि 5 लाख के बाद आप को जो टैक्स पड़ना है वो आप बचा सकते है अपने नाम या घर में और किसी के नाम का अकाउंट खोल कर टैक्स से rebate ले सकते है ppf आपको आपके रिटायरमेंट के समय या long term में आपके लिए मददगार होगा
अगर आपको ppf account बारे में ओर कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें comment कर के पूछ सकते है या आप हमें E mail कर के भी सवाल पूछ सकते हैwadhwatarun321@gmail.com

Read it also What is Employee Provident Fund and its benefits  in Hindi

कोई टिप्पणी नहीं